राजस्थान: खांटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार,8 की मौत,5 घायल

राजस्थान: खांटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार,8 की मौत,5 घायल

राजस्थान: खांटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार,8 की मौत,5 घायल

आई एन न्यूज राजस्थान डेस्क:
खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रदालुओं की कार को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में राजगढ़ जिले के जीरापुर क्षेत्र के 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
पुलिस के मुताबिक जीरापुर थाना क्षेत्र के राजहेड़ी गांव के एक ही परिवार के लोग दर्शन करने के लिए खाटू श्याम जी गए हुए थे। दर्शन करने के बाद सोमवार रात करीब 9.30 बजे वापस राजगढ़ आने के लिए रवाना हुए। तब ही जयपुर-जबलपुर हाइवे पर कोटा व जयपुर के बीच पीछे की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक वाहन ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 पुरुष, 2 महिला व 2 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जयपुर रिफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक छा गया है। जिस वाहन को टक्कर मारी गई उसमें एक दो साल की बच्ची भी सवार थी, हादसे में 2 साल की बच्ची को खरोंच तक नही आई और सुरक्षित रही।

स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक यह लोग दो गाड़ियों में सवार होकर दर्शन करने के लिए गए थे। तब ही वापस आने के दौरान यह सड़क हादसा हो गया और एक गाड़ी में सवार 8 की मौत हो गई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे