दिल्ली: इजरायली दूतावास के पास हुआ बम धमाका, देश भर में हाई अलर्ट जारी

दिल्ली: इजरायली दूतावास के पास हुआ बम धमाका, देश भर में हाई अलर्ट जारी

दिल्ली: इजरायली दूतावास के पास हुआ बम धमाका, देश भर में हाई अलर्ट जारी
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास धमाका हुआ है। दिल्ली के अब्दुल कलाम रोड पर धमाके की खबर है।
जानकारी के मुताबिक अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के कारण कुछ कारों की शीशा टूटी हुई है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि धमाके के पीछे शरारती तत्व होने का शक जाहिर किया गया है। फुटपाथ के पास बोतल में यह बम छिपाकर रखा गया था। हालांकि एनआईए की टीम भी मामले की छानबिन कर रही है। साथ ही देशभर में गृह मंत्रालय की तरफ से पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। जब कि
इजरायल की ओर से इसे आतंकी हमला करार दिया गया तो भारत ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। धमाके के बाद यूपी और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे