सत्ता पक्ष के दबाव मे कार्य कर रही सीबीआई —- तनुश्री मणि त्रिपाठी सत्ता पक्ष के दबाव में पहले पिता और अब भाई अमन को झूठे आरोप मे फंसाया—
सत्ता पक्ष के दबाव मे कार्य कर रही सीबीआई —- तनुश्री मणि त्रिपाठी
सत्ता पक्ष के दबाव में पहले पिता और अब भाई अमन को झूठे आरोप मे फंसाया—
लोकप्रियता व सम्मपति हड़पने के लिए रची सारा की माँ झूठी साजिस —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की सुपुत्री तनुश्री ने सत्तसीबीआई पर दबाव में कार्य करने का खुला आरोप लगाते हुए कहा कि पहले मेरे पिता अमर मणि और अब भाई को झूठे आरोप में फसा दिया गया है । सारा की माँ झूठी लोकप्रियता व संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रची है ।
उक्त बातें मंगलवार को पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बात से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी हैं कि मेरे पिता व भाई साजिश के शिकार हो गए । इसका जवाब जनता उन्हे देगी ।
तन्नूश्री ने सारा की मां सीमा सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके ऊपर लखनऊ में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है सस्ती लोकप्रियता और संपत्ति हड़पने के लिए मेरी परिवार के खिलाफ झूठी साजिश रच रही है इसमें एक विधायक का पूरा सहयोग है ।
उन्होंने सीबीआई पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सारा के मौत के दिन से ही पुलिस ने अमन को रिमांड पर ले लिया तो साक्ष्य मिटाने की बात किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा है । इससे स्पष्ट है कि स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई भी सकता के इशारे पर कार्य कर रही है ।
सुश्री पत्रकारों से बात करते हुए फफक पड़ी । और कहा कि लूट के मामले में आरोपी सीमा सिंह को पुलिस गिरफ्तार करने से कतरा रही है और हमें हमारे परिवार को चुनाव से दूर करने के लिए तमाम तरह की साजिशे रची जा रही हैं ।
हमें अब मीडिया से न्याय की आशा है ।
इस मौके पर अलंकृता त्रिपाठी अनय मणि डा० अजित मणि त्रिपाठी सुधीर त्रिपाठी गुडडू खान अनुराग मणि बंटी पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।





