नेपाल टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग पहुंचे लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास

नेपाल टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग पहुंचे लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास

नेपाल टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग पहुंचे लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास—जाने कब से होगा प्रदर्शन

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर को पूरी तरह से खोलने के लिए नेपाल के पर्यटन व्यवसाई, होटल व्यवसाई तथा टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों ने एक बैठक कर
लुंबिनी प्रदेश 5 के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे है।
खबरों के मुताबिक भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर नेपाती नागरिक यात्री वाहनों सहित बार्डर को पूरी तरह से खोलने के लिए 7 दिनों तक बार्डर के नेपाली सीमा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेताते रहे।
बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर आज मंगलवार को रूपंदेही जिले के समस्त टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भैरहवा के विधायक संतोष पांडे के नेतृत्व में प्रदेश नंबर 5 के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल से मिलने पहुंचा है, बॉर्डर से बंद होने के कारण टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों को हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराएंगे।
रूपंदेही जिले के भैरहवां के विधायक संतोष पांडे ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि आज टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों का मुख्यमंत्री के साथ बैठक है।

इस बैठक में बॉर्डर को पूरी तरह से खोलने पर चर्चा किया जाना है।
श्री पांडे ने कहा कि इस बैठक के बाद  कोई निर्णय लिया जाएगा। फिर से रणनीति बनाई जाएगी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। बॉर्डर पर आंदोलन तेज किया जा सकता है।
(रुपन्देही नेपाल )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे