विधानसभा चुनाव 2021 : असम और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनावी शोर थमा
विधानसभा चुनाव 2021 : असम और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनावी शोर थमा
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बालीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती, सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी को मैदान में उतारा था। असम और पश्चिम बंगाल
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम को थम गया। अब शनिवार यानी 27 मार्च को दोनों ही राज्यों में पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
जब की तृणमूल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी ने ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो किए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से लेकर माकपा राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा भी प्रचार के लिए जुटे रहे। पहले चरण में पश्चिम बंगाल के जंगलमहल के पांच जिलों की तीस विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन तीस सीटों पर 191 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे उनमें बांकुड़ा की चार, पुरुलिया की नौ, झाड़ग्राम की चार, पूर्व मेदिनीपुर की सात व पश्चिम मेदिनीपुर की छह सीटें शामिल हैं।
(सूत्र)





