आईजी एसएसबी ने किया सोनौली बॉर्डर का दौरा —
आईजी एसएसबी ने किया सोनौली बॉर्डर का दौरा ——
बैठक कर ली आवश्यक जानकारी नोमेन्सलैन्ड सोनौली का किया निरीक्षण —–
सोनौली कार्यालय /महराजगंज एसएसबी के आईजी डा० त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने मंगलवार की दोपहर को भारत नेपाल की सोनौली बार्डर का निरिक्षण किया ।
इस दौरान श्री मिश्रा ने सोनौली बॉर्डर पर तैनात अपने अफसरों और जवानो के साथ कैम्प पर एक बैठक भी किया ।
बैठक में उन्होंने बॉर्डर से होने वाले तस्करी व अपराधो की समीक्षा करते हुए सुरक्षा तस्करी पर उनका विषेश फोक्स रहा ।
सूत्रो के मुताबिक अभी एक सप्ताह पुर्व नेपाल में चरस सोना की भारी खेप की बरामदगी और भारत से नेपाल भेजी गयी रक्त चन्दन की घटना अहम माना जा रहा है।
उनका यह दौरा भारत से नेपाल होने वाली तस्करी और मण्डल में होने वाले चुनाव को लेकर हुए हैै ।
तस्करी रोकने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए है । इसके उपरात्त उन्होंने बीओपी चेक पोस्ट तथा सोनौली नोमैस लैंड का निरक्षण किया ।
इस दौरान सेनानायक अतुल कुमार प्रभारी अविनाश कुमार सीमांत मुख्यालय के कई अधिकारी उपस्थित रहे।





