सोनौली बार्डर पर पाच लाख दस हजार रुपये के साथ एक गिरफतार –
सोनौली बार्डर पर पाच लाख दस हजार रुपये के साथ एक गिरफतार —
भारत से नेपाल ले जा रहा था नेपाली मुद्रा ——
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास से सोनौली पुलिस ने वाहन जॉच के दौरान पाच लाख दस हजार नेपाली मुद्रा बरामद कर उसे अपने हिरासत मे ले लिया हैै ।
मंगलवार की शाम को सोनौली कोतवाली पुलिस एनएच मार्ग 29 पर स्थित कोतवाली गेट पर कोतवाल टी०पी० श्रीवास्तव के नेतृत्व मे भारत से नेपाल आने जाने वाले वाहनो की जॉच कर रहे थे । इसी बीच नौतनवा कस्वे की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर एक युवक नेपाल जा रहा था जिसको पुलिस ने रोककर तलासी लिया तो उसके पास से पॉच लाख दस हजार रुपये नेपाली बरामद कर उसे अपने हिरासत मे ले लिया ।
पकडा गया युवक पशुराम पुत्र बासुदेव वार्ड नम्बर 7 नौतनवा का निवासी है । पुलिस रुपये को अपने कब्जे मे लेते हुए आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है ।





