मुंबई को किसकी नजर लग गई …
मुंबई को किसकी नजर लग गई …
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :
…अय दिल है मुश्किल जीना यहां , जरा हट के जरा बचके ये बॉम्बे मेरी जॉ … पुराने जमाने के गीत की ये लाइने आज मुंबई की हालत पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं । देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पिछले लाकडाउन का खौफ अभी लोगों दिलों से निकला भी नहीं था कि सामने फिर वही मंजर देकर लोग सहम उठे हैं । ऐसा लगता है की जैसे यहां जीना ही मुश्किल होता जा रहा है । मुंबई में सख्त पाबंदिया लागू हैं । जरूरी चीजों को छोड़कर लगभग सभी दुकानें बंद रहती हैं । आवागमन पर शनिवार और रविवार को छोड़कर कोई रोक नहीं है । सम्पूर्ण सख्त लाकडाउन लगने के भी संकेत मिल रहे हैं । महाराष्ट्र सरकार जल्द ही घोषणा कर सकती है । दुकानें पहले से ही बंद हैं । हालांकी दुकानें बंद कराने का ही यहां के व्यापारियो ने जोरदार विरोध किया था । लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला । सरकार का कहना है की महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए सख्त प्रतिबंध या सम्पूर्ण लाकडाउन ही एक अंतिम विकल्प है । परदेसियों का पलायन लगातार जारी है । होटलों पर निर्भर रहने वाले कामगारों को खाने पीने की कठनाइयां हो रही हैं । ज्यादातर मध्यम वर्गीय होटल भी बंद हैं । आनलाइन खाने की डिलेवरी चालू है । ज्यादातर दूसरे राज्यों के मजदूर आंखों में गहरी चिंता और कंधे पर घर की जिम्मेदारियों का बोझ और चेहरे पर उदासी लिए बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौटने के लिए स्टेशनों पर जमें हुए हैं । ( मुंबई महाराष्ट्र )





