नेपाल मे चुनाव की हुई घोषणा मधेशी छोड़ अन्य दलो ने किया स्वागत—

नेपाल मे चुनाव की हुई घोषणा मधेशी छोड़ अन्य दलो ने किया स्वागत---

नेपाल  मे चुनाव की हुई घोषणा मधेशी छोड़ अन्य दलो ने किया स्वागत——-

सरकार पर अनदेखी का आरोप मधेशी दलो ने किया बन्दी का ऐलान——-

आज बुधवार बन्द रहे मधेश के 22 जिले —-

 आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज नेपाल में एक बार फिर मधेशी समुदाय अपने हक अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर चल पड़े है।

सोमवार को सरकार की तरफ से हुई चुनाव की घोषणा के बाद मोर्चा एव सभी मधेशी पार्टी के नेताओ ने सरकार पर बादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए पुरे तराई मधेश के 22 जिलो में बन्दी का ऐलान किया है। 

मधेशी गठबंधन रूपन्देही जिला अध्यक्ष भैरहवा दो नम्बर क्षेत्र के मधेशियों के कद्दावर नेता सन्तोष पाण्डेय ने बताया की सविधान संशोधन के पूर्व चुनाव की घोषणा से सभी मधेशी दुखी है। इस सरकार ने भी मधेशी समुदाय को धोखा दिया है । इस मुददे पर प्रमुख मधेशी पार्टीयो के नेता उपेन्द्र यादव महन्थ ठाकुर और राजेन्द्र महतो के निर्देश पर तराई के सभी 22 जिलो में बुधवार को बन्द का ऐलान किया गया और सफल रहा । श्री पान्डेय ने कहा कि आन्दोलन शान्ति प्रिय तरीके से होगा अगर  सहयोग नही करेंगे तो सख्ती से बन्द कराया जायेगा ।

जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया की मधेश इस होने वाली चुनावी घोषणा का विरोध करते है यह विरोध जारी रहेगा और

किसी कीमत पर चुनाव नही होने दिया जायेगा। प्रशासन नही माना तो मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे