एक सप्ताह के लिए दिल्ली में फिर बढ़ा लाॅकडाउन

एक सप्ताह के लिए दिल्ली में फिर बढ़ा लाॅकडाउन

एक सप्ताह के लिए दिल्ली में फिर बढ़ा लाॅकडाउन

आई एन न्यूज नयी दिल्ली डेस्क:

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के जारी कहर के मद्देनजर दिल्ली में लागू लाॅकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया है जो अगले सोमवार तीन मई की सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।
बता दे की दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि जनता का भी यही मत है कि लाॅकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। छह दिनों के लिए लगाए गए लाॅकडाउन की अवधि कल सुबह पांच बजे खत्म हो रही है, जो अब अगले सोमवार (तीन मई) सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को अब 490 टन ऑक्सीजन आवंटित कर दिया है, लेकिन आवंटित पूरी ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है, जो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का बहुत बड़ा कारण है। ऑक्सीजन के सही प्रबंधन के लिए मैन्युफैक्चरर्स, अस्पतालों और उपयोग कर्ताओं को दिल्ली सरकार के पोर्टल पर हर दो घंटे में अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बताने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की टीमें मिल कर काम कर रही हैं और कोशिश की जा रही है कि सप्लाई में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके। उम्मीद करता हूं कि इतनी बड़ी इमरजेंसी से हम लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे