मुंबई : कुर्ला टर्मिनस पर लगा लेजर बैग सेनेटाइजर मशीन
मुंबई : कुर्ला टर्मिनस पर लगा लेजर बैग सेनेटाइजर मशीन
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :
मुंबई के कुर्ला टर्मिनस पर आधुनिक लेजर लगेज सेनेटाइजर मशीन लगाई गयी है । देखने में यह स्कैनर मशीन जैसी ही दिखाई देती है । लेकिन इस मशीन की खासीयत यह है की इसमें बैग डालने के बाद बैग मशीन के अंदर जाता है और बिना किसी सैनेटइजर या कैमिकल के निकले ही यह मशीन केवल किरणों से ही बैग को सैनेटाइज कर देती है । जिसे हम लेजर सैनेटाइजर भी कह सकते है । इस मशीन से सैनेटाइज करने पर प्रति बैग दस रुपया शुल्क भी लिया जा रहा है । जिसकी रसीद भी यात्रियों को दी जा रही है । इस समय मुंबई से बाहर जाने वाली ट्रेनों के स्टशनों पर भीड़ में कुछ दिन पहले के उपरांत कमी हुई है । उत्तर प्रदेश बिहार समेत और भी कई स्थानों के लिए कुछ विशेष टेनें भी चलाई जा रही हैं । जिसकी वजह से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है । और कुछ ट्रेनें यात्रियों की कमी की वजह से रद्द भी हुई हैं । और भीड़ भी कम हुई है । बता दें की मुंबई में अभी लाकडाउन जारी है । जिसकी वजह से करोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है । जिन लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिया था वह केवल अपनी यात्रा की तिथि के प्रतिक्षा में किसी तरह थोड़ा बहुत काम करके अपना समय गुजार रहे हैं ।
( मुंबई महाराष्ट्र )





