नौतनवा: भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, ब्लॉक पुलिस छावनी में तब्दील

नौतनवा: भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, ब्लॉक पुलिस छावनी में तब्दील

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आज गुरुवार को सपा समर्थक राधारमण चौधरी और भाजपा समर्थक राकेश मद्धेशिया ने अपने पूरे लाव लश्कर के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर ब्लॉक मुख्यालय पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रही।

चित्र परिचय: भाजपा समर्थक राकेश मद्धेशिया नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए

बता दें कि सपा और भाजपा के तेवर को भागते हुए नौतनवा ब्लाक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद मौजूद रही। ब्लॉक मुख्यालय एक तरफ से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
भाजपा समर्थक राकेश मद्धेशिया तथा कुछ देर बाद ही सपा समर्थक राधारमण चौधरी ने अपना नामांकन पत्र ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दाखिल किया।
सपा के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नौतनवा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह उनके समर्थक बड़ी संख्या में ब्लॉक मुख्यालय पर इस रिमझिम बरसात में भी जमे रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी राकेश मद्धेशिया के समर्थन में भाजपा के भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपस्थित रहे।
नामांकन का जायजा लेने के लिए महाराजगंज के जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार तथा एसपी महाराजगंज प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पत्रकारों को बताया कि नामांकन पूरी तरह से शांति के साथ संपन्न हो रहा है। अगर चुनाव के दौरान किसी ने भी खलल पैदा कने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे