85 ग्राम स्मैक के साथ सोनौली मे एक गिरफ्तार—–
85 ग्राम स्मैक के साथ सोनौली मे एक गिरफ्तार—–
आई एन न्यूज सोनौली/ महराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के धोधहरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर पुलिस ने सुचना के आधार पर एक युवक के पास से स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की दोपहर चौकी प्रभारी सोनौली राज प्रकाश सिंह को सूचना मिली की एक युवक स्मैक की बड़ी खेप लेकर धोरहरा गाव से नेपाल जाने वाला है। सर्तक पुलिस ने युवक को गांव के मोड़ मेन रोड पर ही पकड़ लिया और जाच में उसके जेब से 85 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया की स्मैक के साथ पकड़े गए युवक सुदेश उर्फ़ सुनील पुत्र भगहु निवासी धोरहरा सोनौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार सुनील कुमार एक लम्बे समय से भादक पदार्थ के धंधे मे लगा हुआ था ।पुलिस को काफी दिनो से इसकी तलास थी ।

