सोनौली बार्डर पर एसएसबी व आबकारी विभाग टीम ने पकड़ी नेपाली शराब की खेप —
सोनौली बार्डर पर एसएसबी व आबकारी विभाग टीम ने पकड़ी नेपाली शराब की खेप ——
सोनौती कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास हुई बरामदगी–
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महराजगंज
सशस्त्र सीमा बल तथा आबकारी विभाग टीम ने रविवार को सरहद से सटे गांवों में नेपाली शराब की धरपकड़ अभियान चलाया।
इस क्रम मे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई। किन्तु शराब तस्कर मौका देख नेपाल भागने में सफल रहे।
एसएसबी हरदी डाली चेक पोस्ट के सब इंस्पेक्टर कुंवर पाल सिंह व आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बरगदही गांव के पास से नोमेंस लैंड से गश्त शुरु की। हरदी डाली गांव के नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 524 के पास पहुंचे ही थे कि करीब आधा दर्जन तस्कर बोरा में शराब भर कर नोमेंसलैन्ड पार करते दिखे। गश्त कर रही टीम को देखते ही तस्कर बोरों को फेक कर वापस नेपाल की तरफ भाग खड़ा हुए । टीम ने बोरे में भरे करीब 12 पेटी शराब को जब्त कर लिया ।
शराब बरामद करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी की तरफ से जवान शाह आलम, नरेश कुमार, लियाकत अली तथा आबकारी विभाग से बृजमगोपाल रहे।





