नाग पंचमी: घर पर करें नाग देवता की पूजा और जानें मुहूर्त

नाग पंचमी: घर पर करें नाग देवता की पूजा और जानें मुहूर्त

नाग पंचमी: घर पर करें नाग देवता की पूजा और जानें मुहूर्त

इंडो नेपाल न्यूज़ डेस्क: आज नाग पंचमी मनाई जाए रही है। आज के दिन रुद्राभिषेक करना फलदायी माना गया है। जिसके कारण आज भारत नेपाल ही नहीं कई देशों के शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की की गई है। भगवान शिव का जलाभिषेक और उनके गले का हार बने नाग देवता की पूजा करने के लिए लोग सुबह ही मंदिरों में पहुंचते रहे।
आज नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष का करें निवारण के लिए जानें लक्ष्ण और उपाय–
8 नाग देवताओं की पूजा का विधान
माता बना लिया मंदिर नौतनवा स्थित शिव मंदिर के पुजारी ने बताया कि नाग देवता की विशेष-पूजा करने के साथ ग्रह शांति, काल सर्प दोष के निवारण के लिए अनुष्ठान भी करें और व्रत भी रखें। हर साल नाग पंचमी सावन के शुक्ल की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में 12 प्रकार के नाग बताए गए हैं। इनमें वासुकी, तक्षक, कालिया, मणिभद्रक, ऐरावत, धृतराष्ट्र, कार्कोटक और धनंजय नामक अष्टनाग की पूजा करना काफी फलदायी होता है। इनकी पूजा से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है।
पुजारियों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव व नागों की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सावन में नागों की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार मिथुन, तुला, कुंभ और कर्क राशि वालों के लिए नागपंचमी विशेष लाभकारी साबित हो सकती है। नागों की पूजा करते समय चावल, हल्दी, रोली, फूल, अक्षत, कच्चा दूध और घी का प्रयोग करना चाहिए।
इस दौरान नाग देव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें कभी क्षति न पहुंचाएं। पूजा करते समय कथा का विशेष महत्व होता है। कथा पढ़ने के बाद आरती कर नाग देवता का आशीर्वाद लेना चाहिए।
पंचांग के अनुसार, इस बार नाग पंचमी तिथि प्रारंभ गुरुवार को दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से शुरू हुई। तिथि की समाप्ति शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर होगी। इस बीच लोगों को ना पूजा करनी चाहिए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे