नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री की पूजा आज

नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री की पूजा आज

नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री की पूजा आज
आई एन न्यूज:

7 अक्टूबर, गुरुवार को नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मां शैलपुत्री का स्वरूप और क्या है मां को पसंद
मां शैलपुत्री पूजा
शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के स्वरुप मां शैलपुत्री के पूजा-अर्चना होती है।
बता दें कि पर्वत हिमालयराज की पुत्री हैं शैलपुत्री। शैल का मतबल होता है पर्वत। पर्वत अडिग है और उसे कोई हिला नहीं सकता। जब हम भगवान की भक्ति का रास्ता चुनते हैं, तो हमें भी खुद को पर्वत की तरह अडिग रखना होता है। मन में भी भगवान के लिए अडिग विश्वास होना चाहिए, तभी हम लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। इसलिए ही नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री मां की पूजा की जाती है।
माता शैलपुत्री का जन्म शैल या पत्थर से हुआ था, इसलिए मान्यता है कि नवरात्रि के दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे