विधान सभा चुनाव ——-भारत – नेपाल का सोनौली सीमा होगी सील — एएसपी
विधान सभा चुनाव ——-
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर एसएसबी ने निगेहवानी किया तेज —
देर शाम को सीमा होगी सील आवागमन पर पूर्ण रुप से लगेगी रोक—– —-एएसपी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क/ महाराजगंज
भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने पहरा तेज का दिया है । शुक्रवार की देर शाम को बॉर्डर सील हो जायेगी । मालवाहक वाहनों समेत नेपाल से भारत आवागमन पूर्व से ठप रहेगा ।
इस संबंध में एएसपी महरागंज हरिगोबिन्द ने बताया कि साम को बॉर्डर सील कर वाहनों का आवागमन और रोक दिया जाएगा । भारत नेपाल पैदल आवागमन भी ठप रहेगा ।
हाला कि सूत्र बताते है कि सोनौली बॉर्डर अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के कारण यात्रियों का आवागमन जारी रहने की संभावना है।
बार्डर पर एसएसबी ने पहरा तेज कर दिया है । नेपाल से भारत मे प्रवेश करने वाले नागरिको को सघन जाँच के दौर से गुजरना पड़ रहा है ।
संदिग्ध दिखने और लगने वाले नागरिको से उनका परिचय पत्र भी मांग जा रहा है।





