चुनाव के मद्देनजर बार्डर पर हाईअलर्ट

चुनाव के मद्देनजर बार्डर पर हाईअलर्ट

चुनाव के मद्देनजर बार्डर पर हाईअलर्ट

– सीमा से होकर आने जाने वालों की हो रही सघन तलाशी

– डाग़ स्कॉयड टीम द्वारा करायी जा रही साधान सवारियो की जाँच

– नेपाल पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद

 आई एन न्यूज ठूठीबारी/महराजगंज

आगामी 4 मार्च 7 वे चरण मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा की सुरक्षा में लगी तमाम एजेंसिया हरकत में आ गई है। मेन नाका से लेकर पगडंडियो तक पर कड़ी सुरक्षा के इंत्मामजात किये गए है। वही नेपाल से भारत व भारत से नेपाल को आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साधन सवारियो की चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड की टीम लगाई गई है। जबकि मित्र राष्ट्र नेपाल ने भी सीमा के आस पास गस्त तेज कर दी है। 

    विधानसभा के 7 वे चरण के मतदान की तिथि जैसे जैसे करीब आ रही है । भारत-नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जंहा एक ओर सुरक्षा एजेंसियो ने अपने अपने विभाग के द्वारा लगाए गए सीसी टीवी कैमरों से संदिग्धों की निगरानी में लगी वही सीमा की निगहबानी में लगी एसएसबी के जवान में नाका सहित पगडंडियो पर ड्यूटी बजा रहे है। विगत माह भर-नेपाल के अधिकारियो की हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मित्र राष्ट्र नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र में होने वाले इस चुनाव में अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। भारत-नेपाल की सीमा से सटे महेशपुर, अशोगवा, भुजहवा, धकधई आदि सीमा पर नेपाल के प्रहरी बलों के साथ साथ सशस्त्र सीमा बल के जवान भी ड्यूटी बजाते देखे जा रहे है। वही भारतीय क्षेत्र की सीमा को चुनाव के 24 घण्टे के पूर्व सील किये जाने की भी जानकारी सुरक्षा एजेंसियो के द्वारा दी जा रही है। जबकि दोनों ही देशों में शराब की सीमावर्ती क्षेत्रों में बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी। बताते चले की अबतक के चुनाव में भारतीय क्षेत्रो में शराब की बिक्री पर रोक रहती थी पर अब नेपाल के सीमाई इलाको में भी इसका असर दिखेगा जिससे कि चुनाव में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इस बावत प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी ने बताया कि चुनाव के दृष्टिकोण से सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किये गए है। किसी के भी द्वारा कानून व्यवस्था को हाँथ में लेने की कोशिश की तो सलाखों के पीछे होगा।

अरुण वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे