आज मनाया जा रहा है ईद मिलाद उन नबी, जाने इसका महत्व

आज मनाया जा रहा है ईद मिलाद उन नबी, जाने इसका महत्व

आज मनाया जा रहा है ईद मिलाद उन नबी, जाने इसका महत्व
आई एन न्यूज डेस्क:
ईद-ए-मिलाद या ईद मिलाद उन नबी इस्लाम के आखिरी पैगंबर पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रुप में मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय में सूफी और बरेलवी विचारधारा के लोगों का मनना है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को 571ई में हुआ था। ईद-ए-मिलाद या ईद मिलाद उन नबी को आम बोलचाल की भाषा में नबीद या मावलिद भी कहते हैं।
ईद-ए-मिलाद का जश्न–
ईद-ए-मिलाद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं, नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को तोहफा देते हैं। इस दिन दावत भी दी जाती है। इसके अलावा पैगंबर मोहम्मद की याद में जुलूस निकालते हैं।
आज है ईद-ए-मिलाद उन नबी, जानें इतिहास और महत्व–
ईद-ए-मिलाद को पैगंबर मोहम्मद की पुण्यतिथि के रुप में भी मनाया जाता है। यह शुरू में मिस्र में आधिकारिक उत्सव के तौर पर मनाया जाता था, लेकिन बाद में 11वीं शताब्दी में लोकप्रिय हो गया। उस समय में शिया समुदाय के शासक ही इस त्योहार को मनाते थे, आम लोग इसे नहीं मनाते थे। 12वीं सदी में तुर्की, सीरिया, मोरक्को और स्पेन में भी यह त्योहार मनाया जाने लगा। इसके बाद से सुन्नी समुदाय के लोग भी ईद-ए-मिलाद का उत्सव मनाने लगे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे