धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान, घर में कभी नहीं होगी धन से जुड़ी समस्या

धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान, घर में कभी नहीं होगी धन से जुड़ी समस्या

धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान, घर में कभी नहीं होगी धन से जुड़ी समस्या
इस बार धनतेरस 2 नवंबर 2021, मंगलवार के दिन पड़ रही है। धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस ​बार यह त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार के दिन पड़ रहा है. धनतेरस (Dhanteras 2021 Rules) के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इसके एक दिन बाद छोटी दिवाली और फिर दिवाली आती है। हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन का बड़ा महत्व है। धनतेरस के नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। अधिकतर परिवारों में धनतेरस के दिन कोई न कोई वस्तु खरीदने का रिवाज और परंपरा है। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि यदि धनतेरस के दिन दान किया जाए तो घर में कभी धन की कमी नहीं होती और सभी बाधाएं भी दूर होती है। लेकिन इस दिन खास वस्तुओं का दान करना काफी फलदायी होता है।
लेकिन ध्यान रखें इस दिन सूर्यास्त से पहले ही दान करने का महत्व होता है। ऐसे में सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर पूजा करें और फिर दान की प्रक्रिया शुरू करें।
कहा जाता है कि धनतेरस के दिन किसी भी सफेद वस्तु जैसे कि दूध, दही, सफेद मिठाई को दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। लेकिन कुछ अन्य वस्तुओं का दान करना बेहद ही शुभ होता है।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन यदि आप अनाज का दान करते हैं तो घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है। अनाज दान करने के अलावा आप किसी गरीब को भोजन भी करा सकते हैं। भोजन के बाद उस व्यक्ति को पैसे का भी दान दें।
धनतेरस के दिन लोहे का दान काफी शुभ माना जाता है। अगर आप पर कोई परेशानी चल रही है तो अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए धनतेरस के दिन लोहे का दान जरूर करें। इससे आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे और कभी धन की कमी नहीं होगी। यह भी कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कपड़ो का भी दान करना चाहिए। इस दिन किसी जरूरतमंद या गरीब को कपड़े दान करें। ऐसा करने से कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. इससे आपके घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होगी। यदि संभव हो तो दान में पीले रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें। वैसे धनतेरस के दिन घर में झाड़ू खरीदने की परंपरा है, लेकिन मान्यता है कि इस दिन झाड़ू का दान करना बेहद ही फलदायी और शुभ होता है। इस दिन किसी मंदिर में सफाईकर्मी को नई झाड़ू दान करने घर में धन-दौलत का कभी अभाव नहीं होता। (सूत्र)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे