नेपाल भारत का ह्रदय, देश में धर्म और हिंदुत्व कमजोर हुआ तो तान बन जाएगा–बाल योगी अलख नाथ महराज

नेपाल भारत का ह्रदय, देश में धर्म और हिंदुत्व कमजोर हुआ तो तान बन जाएगा--बाल योगी अलख नाथ महराज

 

नेपाल भारत का ह्रदय, देश में धर्म और हिंदुत्व कमजोर हुआ तो तान बन जाएगा–बाल योगी अलखनाथ महाराज

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: अंतरराष्ट्रीय
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव बाल योगी अलख नाथ महराज आचार्य महामंडलेश्वर
सिद्धि योग मठ अखाड़ा। नेपाल की राजधानी काठमांडू से अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन से लौटकर सोनौली के रास्ते आज रविवार की दोपहर को
भारत में पदार्पण किए और सरहदी क्षेत्रों का अवलोकन के उपरांत नौतनवा के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल में
जब से राजतंत्र का लोप हुआ, तब से हिंदू विरोधी गतिविधियां तेज हुई, देश और धर्म, हिंदुत्व कमजोर हुआ है। जब जब जिस देश में धर्म और हिंदुत्व कमजोर हुआ वह देश तान बन गया है, चाहे वह पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान। श्री महाराज जी ने यह भी कहा कि धर्म बचेगा तो देश बचेगा। देश और धर्म के प्रति सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल भारत का ह्रदय है। भारत के साथ रहकर जागृत होकर नेपाल की उन्नति और विकास हो सकता है। उन्होंने नेपाल के लोगों से अनुरोध किया कि धर्म देश और हिंदुत्व के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने यह भी कहां की भारत और नेपाल के संत समाज के बीच हमेशा मधुर संबंध रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासम्मेलन के कार्यवाहक अध्यक्ष मातृशक्ति अस्मिता भंडारी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जिनका कालिका पीठ की तरफ से समर्थन और स्वागत किया गया।
इस मौके पर नरसिंह पांडे हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज भी मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे