उ०प्र०-हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश

उ०प्र०-हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश

उ०प्र०-हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ सरकार अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बजट पेश करने के दौरान ही कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। इनकी मांग लखीमपुर खीरी कांड में एसआइटी रिपोर्ट पर चर्चा की है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया।
आज गुरुवार को विधान सभा की कार्यवाही शुरु होते ही समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के सदस्य लखीमपुर खीरी केस की एसआइटी जांच रिपोर्ट पर चर्चा कराने और गृह राज्यमंत्री टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वेल में आकर नारेबाजी हंगामा करने लगे। इनके हंगामे के बीच ही संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने द्वितीय अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान पेश किया।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक के बाद इस बजट को मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट की अहम बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सदन में इसे पेश किया गया। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट दोनों सदनों में पेश किया। माना जा रहा है कि दूसरे अनुपूरक बजट में किसानों, श्रमिकों, राज्य कर्मचारियों व मानदेय कर्मियों को साधने के लिए सरकार सौगातें हैं। सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों के जरूरी खर्चों के लिए आज लेखानुदान भी प्रस्तुत किया।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन बुधवार को दोनों सदनों में श्रद्धांजलि देने का दौर चला। उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे