भाजपा की रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं के बस पर हमला

भाजपा की रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं के बस पर हमला

भाजपा की रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं के बस पर हमला
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :
चुनावी माहौल के बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमलों का दौर शुरू हो गया हैं। शाहजहांपुर में हो रही पीएम मोदी की रैली में जा रही बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट भी गई हैं। बता दें यह घटना शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे की हैं। बिनावर कस्बे से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बस शाहजहांपुर के लिए रवाना हो रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ता को बुलाने के लिए बस चालक हार्न बजा रहा था, जिस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग गुस्सा हो गए।
बीजेपी कार्यकर्ताओं के बस पर हमला बोल कर मार पीर किया।
बता दें मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने बस को रुकवाकर कर हमला बोल दिया. बस के शीशे तोड़ दिए, बस के चालक के साथ मारपीट करने लगे। बस पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपितों ने पुलिस के साथ भी नोंकझोक की हैं। थानाध्यक्ष बिनावर रविकरन ने बताया कि रैली में जा रही बस को लेकर बिनावर में कुछ लोगों ने विवाद किया है। बस चालक और आरोपितों से बात करने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई जिलों में प्राईवेट बसों का इंतजाम किया गया था। जिनमें सभी विधानसभाओं से भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जा रहे थे। गौरतलब है कि पीएम की जनसभा में 22 विधान सभा से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचें जिसके लिए सभी विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंचे। वहीं इस रैली में 80 हजार बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के शामिल होना बतायी जा रही है। इस जनसभा को लेकर सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किये गए थे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे