सोनौली- भाजपा नेताओ ने श्रद्धेय स्व० वाजपेयी के जन्मदिन पर लिया सकल्प

सोनौली- भाजपा नेताओ ने श्रद्धेय स्व० वाजपेयी के जन्मदिन पर लिया सकल्प
सोनौली- भाजपा नेताओ ने श्रद्धेय स्व० वाजपेयी के जन्मदिन पर लिया सकल्प
चित्र परिचय– सोनू जायसवाल संबोधित करते हुए

सोनौली- भाजपा नेताओ ने श्रद्धेय स्व० वाजपेयी के जन्मदिन पर लिया सकल्प
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्व० पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को आज भाजपा नेताओ ने ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए संकल्प लिया कि नौतनवा विधानसभा में हम सबको मिलकर कमल खिलाना है।

सोनौली- भाजपा नेताओ ने श्रद्धेय स्व० वाजपेयी के जन्मदिन पर लिया सकल्प
चित्र परिचय– मंचासीन भाजपा नेता गण

उक्त बातें आज शनिवार को नौतनवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक जायसवाल के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर मनाया गया।
भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश महामंत्री अशोक जायसवाल के प्रतिनिधि सोनू जायसवाल की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर मिष्ठान भी वितरण किया गया।
जन्मदिन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सोनू जायसवाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के आज जन्मदिन को सुशासन दिवस के साथ-साथ संकल्प दिवस के रूप में लें, हम सभी नेताओं एवं से कार्यकर्ताओं से यह अपील करते हैं कि आज वह इस मौके पर संकल्प लें कि हमें नौतनवा विधानसभा में सभी राग, द्वेष को भूलकर कमल खिलाना है। इसके साथ ही श्री जायसवाल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जीवन परिचय दिया। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश गुप्त ने कहा कि हम सभी को आज संकल्पित होना चाहिए नौतनवा विधानसभा में कमल खिलाने के लिए।
इस मौके पर प्रताप मद्धेशिया, संजीव जायसवाल, प्रेम जयसवाल, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा, नितिन गुप्ता, महेंद्र जयसवाल, बैजनाथ वर्मा, अंजनी जयसवाल, कृपाशंकर मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, उमेश जायसवाल सहित तमाम लोगों ने सर की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म जन्मदिन मनाते हुए उनको नमन किया और उनके कार्यों का वर्णन किया ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे