चेयरमैन गुड्डू खान 4 महिलाओं के साथ जबरजस्ती होली खेलने के आरोप में गिरफ्तार,
चेयरमैन गुड्डू खान 4 महिलाओं के साथ जबरजस्ती होली खेलने के आरोप में गिरफ्तार, शिवम खिलाएंगे रूठे चाचाओ को लालमोहन, सोनौली के कन्हैया साहू बुटवल में नजर बंद।
आई एन न्यूज होली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत नौतनवा से सूचना आ रही है कि चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान 4 महिलाओं के साथ आज हिरासत पर ले लिए गए है। इन पर आरोप है कि अपने मुंह बोली भौजाई के ऊपर जबरदस्ती गुलाल अबीर डालते हुए होली खेल रहे थे। चेयरमैन नौतनवा को हुड़दंगी टीम ने पकड़ लिया है। खबर लिखे जाने तक उनकी पत्नी नायला खाल भी उनके साथ थी।
(बुरा न मानो होली है)
रुठे चाचाओ के घर पहुंचेगा लालमोहन—– शिवम त्रिपाठी
अभी-अभी सोनौली से सूचना आई है की शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सनौली प्रतिनिधि अपने रूठे चाचाओ को बनाने के लिए 50 किलो लालमोहन का ऑर्डर दिए है। सूत्रों का कहना है कि रुठे सभी चाचाओं को लालमोहन का डब्बा मिल जाएंगा। इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। शिवम ने सूत्रों के हवाले से कहा कि हमारे सभी चाचागड़ कभी रूठते नहीं है लालमोहन का डब्बा मिलते हैं फिर उन्हें प्रसन्नता आ जाएंगे रूठी चर्चाओं को मनाने की हमने व्यवस्था कर लिया है।
बुरा न मानो होली है…
बुटोल में कन्हैया साहू नजरबंद— पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बुटवल में स्थित एक कमरे में सोनोली के प्रतिष्ठित व्यवसाई समाजसेवी कन्हैया साहू को उनके आवास में आज होली के दिन बंद कर दिया गया है । कमरे से बाहर निकालने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सूत्रों की माने तो उनके घर के बाहर और अंदर कड़े पहरे हैं। उनकी पत्नी स्वंय उनकी निगरानी में जुटी है। होली के मद्देनजर उनकी पत्नी ने यह निर्णय लिया है। होली के दिन उनकी पत्नी ने यह निर्णय क्यों लिया इसकी जांच हो रही है। माना जा रहा है कि होली के दिन श्री साहू हुड़दंगिओ के साथ काफी हुड़दंग मचाहते हैं। जिसके मद्देनजर उनको यह निर्णय लेना पड़ा।
(बुरा न मानो होली है)








































