आज से चैत्र नवरात्रि शुरु, जानें पूजा विधि व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आज से चैत्र नवरात्रि शुरु, जानें पूजा विधि व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आज से चैत्र नवरात्रि शुरु, जानें पूजा विधि व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
आई एन न्यूज हरिद्वार डेस्क:
आज 2 अप्रैल 2022 से शुरू चैत्र नवरात्रि की जानें पूजा विधि व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।
मां दुर्गा को समर्पित पर्व चैत्र नवरात्रि आज शनिवार से शुरू हो गया हैं। हर साल 4 नवरात्रि मनाए जाते हैं। लेकिन शारदीय व चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022, शनिवार आज से प्रारंभ हुआ है।
मां दुर्गा को समर्पित पर्व हर साल 4 नवरात्रि मनाए जाते हैं। लेकिन शारदीय व चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।
इस साल चैत्र नवरात्रि 11 अप्रैल 2022, सोमवार को समाप्त होंगे। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करके मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवित पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी अपनी कृपा दृष्टि सालभर रखती हैं।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
कलश स्थापना चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन की जाएगी। कलश स्थापना का शुभ समय 2 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक है। कुल अवधि 02 घंटे 18 मिनट की है।
चैत्र नवरात्रि व्रत रखने का जान लें सही तरीका, इन नियमों के पालन से मां अंबे होंगी प्रसन्न।
घटस्थापना कैसे करें-
1. नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं।
2. स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद कलश को पूजा घर में रखें।
3. मिट्टी के घड़े के गले में पवित्र धागा बांधे
4. अब कलश को मिट्टी और अनाज के बीज की एक परत से भरें।
5. कलश में पवित्र जल भरकर उसमें सुपारी, गंध, अक्षत, दूर्वा घास और सिक्के डालें।
6. कलश के मुख पर एक नारियल रखें।
7. कलश को आम के पत्तों से सजाएं।
8. मंत्रों का जाप करें।
9. कलश को फूल, फल, धूप और दीया अर्पित करें।
10. देवी महात्म्यम का पाठ करें।

(स्वामी निखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज) हरिद्वार।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे