नेपाल बेलहिया में नेपाल होटल प्लाजा का हुआ उदघाटन, पर्यटकों को विशेष सुविधा
नेपाल बेलहिया में नेपाल होटल प्लाजा का हुआ उदघाटन, पर्यटकों को विशेष सुविधा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली कस्बा बेलहिया के मुख्य मार्ग पर स्थित डंडा पुल के पास नये मुख्य द्वार के पास होटल नेपाल प्लाजा का आज पूजा पाठ के उपरान्त उदघाटन हुआ। पूजा कार्यक्रम में शरीक होने के के लिए काठमांडू से चलकर आए सोसाइटी ऑपरेटर टूर एंड ट्रैवल ऑर्गेनाइजेशन (छोटो नेपाल) के भुवन पांडे , रूपंदेही जिले के जिला अध्यक्ष संजय बजिमय, श्री चंद गुप्ता, नलीन शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली अध्यक्ष बबलू सिंह, बेचन प्रसाद उपस्थित रहे।
होटल के संबंध में बातचीत करते हुए श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि यह होटल बजट क्लास का होटल है। जिसमे 25 कमरे है, आधा दर्जन कमरे एसी है। सभी कमरे स्वच्छ और सुंदर हैं।
श्री गुप्त ने भी कहा कि होटल आने वाले भारतीय पर्यटको, अतिथियों का स्वागत के साथ ही उनके आवागमन के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। होटल में ही हवाई जहाज की टिकट बुकिंग सहित अन्य सुविधाएं में प्रदान किए जाएंगे।
रूपंदेही नेपाल।





