पूर्वांचल के बाहुबली नेता के 700 करोड़ रुपए की लोन, सीबीआई पहुंची सोनौली
पूर्वांचल के बाहुबली नेता के 700 करोड़ रुपए की लोन के मामले में सीबीआई पहुंची सोनौली
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली परिक्षेत्र क्षेत्र से पूर्वांचल के बाहुबली नेता खेती की जमीन को अपने प्रभाव के दम पर आबादी की दिखाकर करीब 700 करोड़ लोन बैंक से ले लिया जिसकी जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।
जांच के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम आज बुधवार की दोपहर को पहले नौतनवा तहसील में और फिर खेती की जमीन को आबादी बताने वाले लेखपाल और उससे संबंधित प्रधान से भी पूछकर पूछताछ किए जाने की खबर है।
दिल्ली से चलकर आए सीबीआई के एक सदस्य ने सर्वप्रथम नौतनवा तहसील पहुंचकर अभिलेखों को जांचा परखा, सीबीआई के अधिकारी के नौतनवा तहसील में आगमन को लेकर काफी चर्चा रहा।
बताया गया है कि मामला 2005 का है जब पूर्वांचल के बाहुबली का पूरे क्षेत्र में दबदबा कायम था। उन्होंने अपने रसूख के बल पर खेती के जमीन को आबादी दिखाकर बैंक से करीब 700 करोड रुपए लोन ले लिया । इस मामले की शिकायत जब हाई लेवल पर हुई तो बाहुबली पूर्व मंत्री के हाथ पांव फूल गए।
हालांकि सीबीआई टीम के सदस्य का सोनौली परिक्षेत्र के एक गांव में पहुंचने से पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि 2005 के राजस्व निरीक्षक पर गाज गिरना तय है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आज पूरे दिन तहसील से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में सीबीआई अधिकारी की पहुंचने की चर्चा गूंजती रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





