नौतनवा- विधायक और मंत्री का भव्य स्वागत, जनता नगर में भी बड़ा बदलाव करेगी –ऋषि त्रिपाठी

नौतनवा- विधायक और मंत्री का भव्य स्वागत, जनता नगर में भी बड़ा बदलाव करेगी –ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नौतनवा कस्बे के पुराने नौतनवा मोहल्ले में आज भव्य स्वागत सम्मान समारोह समपन्न हुआ।
आज गुरुवार करीब 4:00 बजे महाराजगंज जिले के सांसद पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के साथ पुराने नौतनवा मोहल्ले में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए
पंकज चौधरी ने कहा कि नौतनवा की राजनीतिक बदलेगी मथुरा विधानसभा की जनता ने विधायक विधायक चुना है सभी को साथ लेकर चलेंगे या क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर क्षेत्र से चिंतित हैं। आप के विधायक बंद करो और छोड़ आओ की राजनीति में बदलाव लाएंगे झूठा वादा नहीं करेंगे जो करेंगे वही आपके बीच में कहेंगे।
ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा की जनता ने अमूल्य मत देकर के मुझे निर्वाचित किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि मैं जनता और योगी मोदी के निर्देशन में जनहित कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा सकूं जनहित के कार्य कर सकूं यही मेरा कर्तव्य रहेगा।
सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद नौतनवा के तमाम सभासदों के साथ विधायक और मंत्री जी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजक सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों सहित आम नागरिकों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से किशोर मद्धेशिया सहित नगर पालिका नौतनवा के 14 सभासद और तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने अतिथियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





