सोनौली बॉर्डर- तस्करों ने बनाए अवैध गोदाम, रात भर हो रही तस्करी, मुहल्ला परेशान
सोनौली बॉर्डर- तस्करों ने बनाए अवैध गोदाम,, रात भर हो रही तस्करी, मुहल्ला परेशान
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को भारत से निर्यात होने वाले 325 सामानों पर नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के अड़ोस पड़ोस पगडंडी मार्गों से तस्करी बढ़ गई है।
खबरों के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सोनौली कस्बे से सटे प्राइवेट बस स्टैंड के सामने बाबा लाज के पीछे फरेनी मोहल्ले मे नेपाली और भारतीय तस्करों ने गठजोड़ कर गांव में कई स्थानों पर तस्करी के सामानों को डम्प करने का गोदाम बना रखा है। १स गोदाम मे सुबह से लेकर शाम तक लाखों लाखों रुपए का विभिन्न तरह का माल सामान डंप किए जा रहे हैं।डम्प किए गए सामानो को कभी रात के अंधेरे में तो कभी तड़के तस्कर कैरियरो की फौज रोडबेज डीपो के सटे पगडंडी मार्गों से तस्करी कर नेपाल पहुंचा रहे हैं। तस्कर कैरियरो के रात भर घुड़दौड़ से पूरे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। रात भर चैन से मोहल्ले वापिस सो नहीं पा रहे हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश





