एसपीजी पहुंची सोनौली बॉर्डर, कुशीनगर तक सड़क मार्ग का लिया जायजा
एसपीजी पहुंची सोनौली बॉर्डर, कुशीनगर तक सड़क मार्ग का लिया जायजा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में महात्मा गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में भारत के प्रधानमंत्री के प्रथम आगमन के मद्देनजर भैरहवां से लेकर लुम्बिनी के चप्पे चप्पे पर पुलिस और सेना के जवान है।
इधर भारतीय सीमा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। आज रविवार की दोपहर कोसुरक्षा को जाचने के लिए कुशीनगर से एसपीजी टीम वाहनो से चलकर सोनौली बार्डर पहुंची । सोनौली बार्डर पर एसपीजी टीम के लोगो के साथ ही खुफिया तंत्र से जुड़े बड़े अफसर भी इस फिलीट में मौजूद रहे।
एसपीजी फिलीट के बार्डर पर पहुंचने के पहले ही भारत नेपाल से आवागमन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। जिसके कारण बॉर्डर के दोनों तरफ भारी भीड़ जमा हो गया था। सोनौली बार्डर पर एसएसबी के जवान काफी मुस्तैद रहे।
माना जा रहा है कि किसी विषम परिस्थिति में प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से कुशीनगर जा सकते है। जिसको लेकर यह सारी तैयारियां की जा रही हैं।
बताते चलें कि लुंबिनी में आज से ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद हो गई है। भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों पर बार्डर पर पुलिस, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों के लोग नजर गड़ाए बैठे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





