यूपी विधानसभा की कार्यवाही, CM योगी और अखिलेश रहे मौजूद
यूपी विधानसभा की कार्यवाही, CM योगी और अखिलेश रहे मौजूद
आई एन न्युज लखनऊ डेस्क : यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद हैं। उधर, ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत से आज दोपहर दो बजे के बाद आदेश आने की संभावना है। आदेश इस पर आएगा कि पहले किस पक्ष काे सुना जाए। गौरतलब है कि कल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। उसके सदस्य वेल में उतर आए थे। खासतौर से सपा सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तख्ती लेकर सदन में आ गए थे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही आज 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। उधर, ज्ञानवापी प्रकरण में दोनों पक्षो की सुनवाई के बाद वाराणसी जिला जज की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस पर आदेश होगा कि पहले किसे सुना जाए।
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चल रही हैै। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वित्त मंंत्री सुरेश खन्ना के सम्बोधन के बीच में उन्हें टोक दिया। दरअसल, सुरेश खन्ना प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को ड्रेस का पैसा सीधे खाते में भेजे जाने के बारे में बता रहे थे इसी दौरान अपनी जगह पर खड़े होकर अखिलेश यादव ने पूछा कि-वो जगह बता दें जहां 1100 रुपए में 2 ड्रेस मिलती हो।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है आप बच्चों को एक हजार रुपए की ड्रेस क्यों नहीं खरीदवा रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि कहीं सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम बंद तो नहीं कर देगी। इस पर सुरेश खन्ना ने जवाब दिया कि न बंद करेंगे, न बंद करने का कोई इरादा है। सुरेश खन्ना ने कहा कि ड्रेस की कीमत पर बहस हो सकती है। हमने पूरी तरह से सोच समझकर निर्णय लिया कि बच्चों को उनके नाम के हिसाब से पोशाक सिलवाने का मौका मिले। इस पर अखिलेश यादव ने कहा नाम अलग चीज है क्वालिटी अलग चीज है।





