भारी पुलिस फोर्स तैनात,ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू

भारी पुलिस फोर्स तैनात,ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू

भारी पुलिस फोर्स तैनात,ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क : ज्ञानवापी प्रकरण में शृंगार गौरी सहित अन्य विग्रहों की वस्तुस्थिति जानने के लिए शनिवार को फिर सर्वे शुरू होगा। यह सर्वे पांच दिन बाद दोबारा चालू होगा। इस बार कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र के साथ विशेष कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह और सहायक कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह भी रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कमीशन की कार्यवाही मस्जिद के पश्चिमी हिस्से से शुरू होगी। सर्वे के दौरान पीछे की दीवार की स्थापत्य शैली, कलाकृतियां आदि देखी जाएंगी। यह कार्यवाही रोज सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। तीनों कोर्ट कमिश्नर ने सभी सम्बंधित पक्षों को नोटिस जारी कर कमीशन की कार्यवाही से अवगत करा दिया है।
रविवार को नमाजस्थल और सोमवार को तहखाने का ताला खोलकर कमीशन की कार्यवाही होगी।
इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे