सोनौली बार्डर : फर्जी बीजा लेकर इमीग्रेशन कार्यालय पहुंचा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर : फर्जी बीजा लेकर इमीग्रेशन कार्यालय पहुंचा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर : फर्जी बीजा लेकर इमीग्रेशन कार्यालय पहुंचा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क;
फर्जी वीजा लेकर इमिग्रेशन सुनौली इंब्रिकेशन कार्यालय पर पहुंचे एक विदेशी नागरिक को इमीग्रेशन अधिकारियों ने अपने हिरासत में लेते हुए पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक एक अमेरिकन नागरिक को चेकिंग के दौरान कूटरचित बीजा व पास्पोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया जिसका पासपोर्ट पर विवरण NAME- SCOTT BOYD KNOX, FATHER NAME- ALAN BOYD KNIX जन्म तिथि 18-04-1962, नागरिकता यू एस ए पासपोर्ट दर्ज है। तथा उसके पासपोर्ट पर मुंबई एयरपोर्ट का दिनांक 6/01/2022 और 6/06/2022 का आगमन फर्जी मूहर दर्ज था साथ ही भारतीय वीजा संख्या VJ 5929 743 पूछताछ के क्रम में मालूम चला कि या दो बार भारत आया है और भारत में आकर 15/07/2016 अबतक से वापस नहीं गया और अवैध रूप से भारत में ही रह रहा था। लेकिन अब वह अपनी माता से मिलने अमेरिका जाना चाह रहा था इसलिए वह 3/06/2022 को रेक्सौल लैंड बॉर्डर पर पहुंचा था । लेकिन उस दिन FRRO से एग्जिट परमिट लेने के लिए वापस कर दिया गया था। इसके पासपोर्ट में रक्सौल के द्वारा 03/06/2022 को सीडब्ल्यूपी की मुहर लगाया गया था। अभियुक्त द्वारा सीडब्ल्यूपी की मोहर को मिटाकर पुराने टूरिस्ट वीजा (जो इसके दूसरे पासपोर्ट द्वारा जारी किया गया था) उसकी रंगीन फोटो कांपी को दिनांक 6/06/2022 का फर्जी मुंबई का मुहर स्टांप लगाकर सोनौली से नेपाल जाने के इरादे से इस बॉर्डर पर पहुंचा था।
अमेरिकी नागरिक द्वारा किए गए अपराध- रक्सौल के द्वारा लगाए गए डिपार्चर मुहर से छेड़छाड़ मुंबई का दो फर्जी स्टाम्प व जाली वीजा की प्रति लगाने के कारण अपराध का बोध कराकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए चालान कर दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे