सोनौली बॉर्डर; भारत में घुसपैठ कर रही विदेशी महिला गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर; भारत में घुसपैठ कर रही विदेशी महिला गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर; भारत में घुसपैठ कर रही विदेशी महिला गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल से भारत में सोनौली बार्डर से घुसपैठ कर रही एक संदिग्ध महिला को यात्रियों की जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने रोक कर उसकी गहन जांच किया तो रोकी गयी महिला रोहंगिया की निकली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई महिला दस साल पूर्व अपने पति और पांच बच्चों के साथ बांग्लादेश के रास्ते जलमार्ग से मणिपुर पहुंची थी और ट्रेन से दिल्ली और फिर जम्मू कश्मीर में अपना ठिकाना बना लिया था। इस महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।
बता दे कि बुधवार की देर शाम सीमा पर एसएसबी जवान नेपाल से आने वाले वाहनों की रूटीन जांच कर रहे थे। इस दौरान पोखरा से दिल्ली जा रही नेपाली मैत्री बस में एक महिला की आईडी की जांच के दौरान जवानों को संदेह हुआ तो उसे रोककर इमीग्रेशन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंचे इमीग्रेशन अधिकारियों और एसएसबी जवानों की पूछताछ में महिला ने बताया कि दो माह पहले सीतामढ़ी बिहार के रास्ते नेपाल में वह अपने खोए हुए पुत्र की तलाश में आयी थी। अब जा रही है। फिर संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहंगिया मुस्लिम है और म्यांमार की रहने वाली है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली मनोज कुमार राय ने बताया कि इमीग्रेशन अधिकारियों की तहरीर पर म्यांमार नागरिक के अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहने और फर्जी भरतीय पहचान पत्र बनवाने के आरोप में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे