महराजगंज : बिन पानी के सूख रहे हैं धान, बारिश की आस लगाये बैठे हैं किसान
महराजगंज : बिन पानी के सूख रहे हैं धान, बारिश की आस लगाये बैठे किसान
आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क:
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला में फरेंदा व नौतनवा तहसील क्षेत्र समेत लगभग पूरे जिले के किसान बारिश ना होने की वजह से काफी चिंतित हैं । लगभग ज्यादातर किसानों ने धान की रोपाई कर ली है । अब रोपाई के कुछ दिन बीतने के बाद बारिश ना होने की वजह से धान के पौधे सूख कर खराब होने लगे हैं । कुछ किसान पम्पसेट से खेतों को पानी दे रहे हैं लेकिन उससे खेती की लागत भी बढ़ती ही जा रही है । और कुछ किसान बारिश का इंतजार कर कर के निराश होने के बाद अब पम्पसेट से पानी लगा कर धान की रोपाई कर रहे हैं । जो कि काफी महंगा पड़ रहा है । कुल मिला कर जिले में सूखे जैसे हालात नजर आ रहे हैं । अगर चंद दिनों के भीतर बारिश नहीं होती है तो धान के किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है । आसमान की तरफ देखते देखते आंखें थक गई लेकिन राहत भरी बारिश नहीं हुई है ।
मंहगे खाद दवा मजदूरी व ट्रैक्टर की जोताई का कर्ज कुछ किसानों के कंधों से अभी उतरा भी नहीं था कि फिर महंगे डीजल से फसलों को पानी देने के लिए किसान विवश है।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )





