कपड़ों की तस्करी का फिर शुरू हुआ खेल,नेपाल भेजा जा रहा कपड़ों की खेप बरामद
कपड़ों की तस्करी का फिर शुरू हुआ खेल,नेपाल भेजा जा रहा कपड़ों की खेप बरामद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम ने एक योजना के तहत मंगलवार की भोर में नौतनवा बाईपास पर तस्करी का कपड़ा लदी तीन पिकअप को पकड़ लिया। कपड़े की यह खेप सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के रास्ते नेपाल ले जाने की तैयारी थी।
एसएसबी अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपड़े की एक बड़ी खेप हरदीडाली गांव के रास्ते नेपाल जाने वाली है। हरदीडाली चौकी एसएसबी निरीक्षक रघुनाथ प्रसाद ने कस्टम विभाग से संपर्क कर एक संयुक्त टीम बनाया, फिर मिली सूचना के आधार पर नौतनवा बाईपास पर घेराबंदी कर तीन कपड़ा लड़ी पिकअप पकड़ लिया। कपड़ों में 6848 लेडीज सूट व 2320 सलवार शामिल रहे। पिकअप चालक मोहम्मद शेष निवासी बरवाभोज थाना नौतनवा, गोविंद निवासी सरोजनी नगर वार्ड नौतनवा व मुस्तफा निवासी कस्बा नौतनवा को हिरासत में ले लिया गया। एसएसबी निरीक्षक रघुनाथ प्रसाद का कहना है कि पकड़े गए पिकअप व कपड़ों को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि बरामद तीनों पिकअप व कपड़ा को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
सरहदी क्षेत्र के लोगो में चर्चा है कि इस समय कई स्थानों से तस्करो द्वारा कपड़ों की बड़ी खेप नेपाल भेजे जा रहे हैं। इस चर्चा पर विराम लगाने के लिए यह बड़ी कार्रवाई की गई है।





