सोनौली बॉर्डर: पैसा और वीजा समाप्त होने के कारण विदेशी नागरिक 2 साल तक छिपा रहा नेपाल
सोनौली बॉर्डर: पैसा और वीजा समाप्त होने के कारण विदेशी नागरिक 2 साल तक छिपा रहा नेपाल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र के डंडा हेड के रास्ते भारत में घुसपैठ करने के प्रयास में पकड़ा गया इटालियन नागरिक पैसा और वीजा समाप्त होने के कारण दो साल तक नेपाल में छिपकर रह रहा था। और अब भारत में घुसने की कोशिश में एसएसबी द्वारा प्रतिबंधित मार्ग पर दबोच लिया गया और आज मंगलवार की सुबह इसके विरुद्ध सोनौली पुलिस ने 14 विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
बता दे कि सोमवार की शाम एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान डंडा हेड से एक विदेशी नागरिक को नेपाल से भारतीय सीमा में अवैध ढंग से प्रवेश करता देख उसे जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने को इटली का नागरिक बताया। एसएसबी जवानों ने विदेशी नागरिक का पासपोर्ट व वीजा की जांच के लिए इमीग्रेशन विभाग के अफसरों को बुला लिया। मामले में देर रात तक जांच-पड़ताल चलती रही। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद इसे सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया था।
प्रभारी निरीक्षक सोनौली ने बताया कि पकड़ा गया फेडरिक नगरी हाउस 13 कैससिनोटटी माइनर इटली का रहने वाला है। म्यांमार के वर्मा शहर से वह नेपाल में दाखिल हुआ और तभी से वह नेपाल रुका हुआ था। विदेशी नागरिक के विरुद्ध 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आज जेल भेज दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





