नौतनवा; भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने थाने में किया पौधारोपण
नौतनवा; भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने थाने में किया पौधारोपण
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस क्रम मे आज गुरुवार की दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जयसवाल नगर के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा थाने में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक नौतनवा सुनील कुमार राय सहित सभी पुलिसकर्मियों के साथ थाना कैंपस में पौधारोपण किया।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि यह पौधा आज पुलिस को सौंपा गया है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी पुलिस कि जवानों को सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहां कि जिस दिन यह पौधा वृक्ष बनेगा निश्चित रूप से मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और जीवनदायिनी साबित होगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से नौतनवा नगर के पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, भाजपा नेता राजन वर्मा, किशन मद्धेशिया, राजीव शर्मा, विशाल बर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































