महाराष्ट्र- नासिक में यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत 11 लोगों की जलकर मौत

महाराष्ट्र- नासिक में यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत 11 लोगों की जलकर मौत

महाराष्ट्र- नासिक में यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत 11 लोगों की जलकर मौत
आई एन नूज महाराष्ट्र डेस्क:
प्राइवेट बस और एक कंटेनर के बीच भिड़ंत होने के कारण बस में आग लग गई जिसमें 11 लोगों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। मामला महाराष्ट्र के नासिक का है। मृतकों में एक बच्‍चा भी शामिल है। यह दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुई है।
इस घटना पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि बस ने ट्रक को टक्‍कर मारी। ट्रक खड़ा हुआ था, टक्‍कर लगने के बाद बस में जबरदस्‍त आग लग गई। बस पूरा आग का गोला बन गया। ऐसे में कई लोगों को बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी कि तमाम लोग सामने खड़े थे, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। कुछ देर बाद पुलिस और दमकल कर्मी आए और उन्‍होंने स्थिति पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।’ और 11 लोगों की जलकर मौत हो गई।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे