बॉर्डर पर बधाई का सिलसिला जारी योगी को सीएम बनाए जाने पर —
बॉर्डर पर बधाई का सिलसिला जारी योगी को सीएम बनाए जाने पर —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क/ महाराजगंज
नेपाल भारत मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया सोनौली बॉर्डर पर अबीर गुलाल उड़ाकर योगी के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। संघ ने बेलहिया स्थित कार्यालय पर एक बैठक कर योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।
बैठक में नेपाल की तरफ से उपस्थित नेपाल भारत मैत्री संघ बेलहिया उपशाखा के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से नेपाल के लोगों के दिलों में तमाम उम्मीदें जगी हैं । उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के संबंध मजबूत और मधुर होंगे। प्रदेश में विकास होगा। बैठक में मुख्य रुप से दुर्गा बहादुर क्षेत्री विकास गोयल गंगा पराजुली सुरेंद्र क्षेत्रीय अजय सिंह आशुतोष त्रिपाठी कृष्ण मुरारी मद्देशिया अंबिका गुरूंग राधिका थापा संतोष देव दीपक गौड़ जितेंद्र गुप्ता नीरज गुप्ता सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे । और बधाई दिया इसके उपरांत मिष्ठान वितरण लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया ।
सोनौली बार्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी जमकर गुलाल अबीर उड़ाया पूरा नगर भ्रमण कर योगी को मख्य मंत्ती बनाये जाने पर एक हुसरे को बधाई दी ।
नौतनवा ब्लाक के परसामलिक क्षेत्र जमुहानी चौराहे पर सोमवार के दिन नरेन्द्र मोदी विचार मंच युवा मोर्चा आई टी सेल के नव निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष भाष्कर त्रिपाठी व पूर्व जिला पंचायत राजराज साहनी के नेतृत्व मे एक बैठक कर योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दिया।साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी बधाई दिया। रामराज साहनी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा नौतनवा विधान सभा मे हमेशा शून्य रहता था लेकिन इस बार समीर त्रिपाठी ने ढॉचा खडा कर दिया इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं साथ ही कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित मुख्य मंत्री से अपील किया है कि समीर त्रिपाठी को मनोनित कर बडी जिम्मेदारी दी जाए।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवानदरश चौधरी भगवान मूरत त्रिपाठी अमर सिंह दिलीप कमरुद्दीन वंश बहादुर साहनी अभय त्रिपाठी पंकज मणि त्रिपाठी रजनीश दिक्षित संतोष दिनेश त्रिपाठी विजय सिंह कोईल मनोज झीनक मोहर आफताब बैतुल्लाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





