चुनाव के विरोध में मधेशी मोर्चा ने निकाला मोटरसायकिल रैली

चुनाव के विरोध में मधेशी मोर्चा ने निकाला मोटरसायकिल रैली

 

पाल्हीनन्दन गांवपालिका से शुरू हो सुर्यपुरा में कोणसभा के साथ हुआ सम्पन्न

  आई एन न्यूज ठूठीबारी /महाराजगंज

 सरकार द्वारा घोषित स्थानीय निकाय चुनाव के विरोध में दिन बुधवार की सुबह से ही मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मोटरसायकिल रैली निकाल प्रदर्शन किया | मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओ को चुनाव के पूर्व स्थानीय निकाय की पुनर्संरचना कर बनाया गया गाँवपालिका व नगरपालिका किसी भी कीमत पर मान्य नहीं है|

 

    मिली जानकारी के अनुसार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने सरकार द्वारा घोषित स्थानीय निकाय चुनाव व चुनाव के पूर्व किये गए गाँवपालिका व नगरपालिका की संरचना को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए काला झन्डा लगा मोटरसायकिल रैली निकाली | विरोध प्रदर्शन व रैली का आगाज नवलपरासी के पाल्हीनन्दन गाँवपालिका से हुई जो कुस्मा, महेशपुर, सरावल, बर्द्घाट, सेमरी , प्रतापपुर गाँवपालिका कार्यालय होते हुए सुर्यपुरा पंहुचा जंहा एक कोणसभा का आयोजन कर अपना विरोध जताया गया | इस विरोध प्रदर्शन में जगह जगह लगाया गया गाँव पालिका व नगरपालिका का बोर्ड भी कार्यकर्ताओ ने उखाड़ फेंका और तैनात कर्मियो को चेतावनी दी कि अगर पुन: बोर्ड को लगाया गया तो उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी| इस मौके पर मधेशी मोर्चा संयोजक मुकुर गिरी, संघीय समाजवादी फोरम जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, मधेशी जनाधिकार फोरम गणतांत्रिक जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यादव, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पूरन चौधरी लागायत करीब 5 सौ से ज्यादे कार्यकर्ता मौजूद रहे|

 

अरुण वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे