दिल्ली के मेयर का नहीं हुआ चुनाव, सदन में टूटी कुर्सी

दिल्ली के मेयर का नहीं हुआ चुनाव, सदन में टूटी कुर्सी

दिल्ली के मेयर का नहीं हुआ चुनाव, सदन में हाथापाई, टूटी कुर्सी
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव संपन्न नहीं हो पाया बल्कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद फिलहाल मेयर का चुनाव टाल दिया गया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। सदन में पीठासीन अधिकारी ने जैसे ही मनोनीत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षदों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
कई पार्षद एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आए। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दावा है कि कई पार्षदों को चोट भी लगी है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने चुनाव टाल दिया। अब मेयर चुनाव के लिए उपराज्यपाल फिर से कोई तिथि घोषित करेंगे।
इस घटना को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सड़क पर घसीटकर बेटियों को मारने से लेकर सदन में विपक्ष के नेताओं को लहूलुहान करने तक …. इन्हें हत्या, मार पिटाई और गुंडागर्दी के अलावा कुछ आता ही नहीं।
आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। उपमहापौर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से कांग्रेस ने दूर रहने का फैसला लिया था। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस के नौ प्रत्याशियों को जीत मिली थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने गुरुवार को ही इसका एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ जिसका सम्मान करते हुए कांग्रेस पार्टी ने मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों की वोटिंग से दूर रहने का फैसला लिया है।( सूत्र)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे