फलाहार कार्यक्रम में उमड़े लोग,पहुंचे मंत्री और कई विधायक
फलाहार कार्यक्रम में उमड़े लोग,पहुंचे मंत्री और कई विधायक
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
चैत्र रामनवमी को लेकर आज शनिवार की दोपहर को कस्बे के एक मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा
आयोजित फलाहार कार्यक्रम में नौतनवा विधानसभा के लोग उमड़ पड़े। फलाहार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, निवर्तमान चेयरमैन फरेंदा राजेश जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी रामनामी पटका ओढाकर तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में रूप भेंट कर उनका अभिवादन किया।
इस दौरान भजन भी चलता रहा।
इसके उपरांत विधायक, मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष सभी अतिथियों ने आमजन के साथ फलाहार किया और पूरी व्यवस्था को देखा।
इसके पहले विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी का नौतनवा के छपवा टोल प्लाजा पर फूल माला पहना नारे बाजी के बीच भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक उन्हे ले आये।
इस पूरे कार्यक्रम को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी और नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया अपनी देखरेख में संपन्न कराया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, बृजेश मणि त्रिपाठी, जितेंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल, निवर्तमान चेयरमैन गुड्डू खान, अजय अग्रहरि, बृजेंद्र श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





