एक वर्ष में बदली है नौतनवा की पहचान–विधायक नौतनवा
एक वर्ष में बदली है नौतनवा की पहचान–विधायक नौतनवा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा मे मेरे 1 वर्ष के कार्यकाल में बहुत कुछ बदला है। नौतनवा की पहचान बदली, नौतनवा का सम्मान बढा, विकास के क्षेत्र में भी इतिहास रचे हैं। इसलिए 1 साल बेमिसाल हो गया है।
उक्त बातें शनिवार की शाम को इंडो नेपाल न्यूज़ से बातचीत में विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कही। उन्हें बड़े अस्पष्ट शब्दों में कहा कि नौतनवा की पहचान देश दुनिया में एक दूसरे का था लेकिन नौतनवा की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर इसकी पहचान बदल दिया, और इस पहचान को बनाए रखने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र से बाहुबलियों का प्रभाव समाप्त हो रहा है। रही बात विकास की तो अब तक के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण भारत नेपाल सीमा पर स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जैसे महत्वपूर्ण परियोजना जो कछुए की चाल से चल रही थी अब उसका शिलान्यास होने जा रहा है। ऐसी तमाम कार्यों से उन्होंने कमश: गिनाया है।
बताते चलें कि नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी का यह पहला वर्ष है जिसे 1 साल बेमिसाल का नाम दिया गया है। इस मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्या कहा आप भी देखें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





