नौतनवा अमनमणि कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता —
समर्थकों में शुरु हुआ गुटबाजी , मामले को सम्भालने मे जुटे पूर्व चेयरमैन ।
Indonepalnews, नौतनवा से धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट :
यह खबर नवनिर्वाचित विधायक अमन मणि त्रिपाठी के लिये दिमागी कसरत वाली हो सकती है। क्योंकि नौतनवा स्थित उनके कार्यालय पर शनिवार की रात जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ता में दो गुट हो गये और आपस में ही नोंक-झोंक व तनातनी करने लगे। विवाद हाथापाई तक आ गयी। वहां मौजूद पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने बीच बचाव कर विवाद को किसी शांत कराने की कोशिश तो की। मगर कार्यकर्ता इस विवाद से दो खेमों में बंट गये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक खेमे के युवा कार्यकर्ता अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू तथा कस्बा के सभासद भानू में किसी बात को लेकर मनमुटाव और मतभेद के बाद नोंक झोंक शुरु हुआ जो शांत होने की बजाय गहराती गयी। बताया यह भी जा रहा है कि विवाद का मुख्य कारण कार्यालय पर वर्चस्व स्थापित करने की बात को लेकर है। जिसमें दो गुट हो गये हैं। फिलहाल अमनमणि कार्यालय पर हुआ विवाद गहराता दिख रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





