एसएसबी मेजर ने युवक को डंडों से पीटा – युवक को आयी गंभीर चोटे,
एसएसबी मेजर ने युवक को डंडों से पीटा
– युवक को आयी गंभीर चोटे, पुलिस के पास पहुंचा मामला
– ग्रामीणों में आक्रोश, मनाने में जुटे एसएसबी के आलाधिकारी
indonepal newsआईएन न्यूज, ब्यूरो नौतनवा:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में शनिवार की शाम एसएसबी मेजर ने गांव के ही निवासी 24 वर्षीय सुरेंद्र यादव को डंडों से पीट दिया। पिटाई इतनी बर्बरता से हुई कि युवक गंभीर रुप से घायल हो बेहोश हो गया। होश में आने के बाद जब घायल युवक ने ग्रामीणों को आपबीती बतायी तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये, और आरोपी मेजर हरीश ठाकुर पर कार्यवाही की मांग को लेकर सोनौली कोतवाली पहुंच गये। पुलिस ने पूरे प्रकरण के बारे में एसएसबी के आलाधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाली पहुंचे एसएसबी के अधिकारियों ने मेजर पर विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मगर ग्रामीण दोषी मेजर पर मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि युवक करीब बीस किग्रा चीनी लेकर जा रहा था। मेजर ने उसे रोक लिया और युवक को तस्कर कह उस पर टूट पड़ा। ग्रामीण इस बात को लेकर अधिक आक्रोशित हैं कि जब एसएसबी के कुछ जवान आये दिन अपने अधिकारों के विपरीत भारतीय नागरिकों से मारपीट व अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। कोतवाल टीपी श्रीवास्तव का कहना है। मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।








































