पिता के अधूरे सपनो को आपके आर्शिवाद से साकार करूँगा –अमन मणि

पिता के अधूरे सपनो को आपके आर्शिवाद से साकार करूँगा --अमन मणि

पिता के अधूरे सपनो को आपके आर्शिवाद से साकार करूँगा –अमन मणि त्रिपाठी

सोनौली बॉर्डर पर नवनिर्वाचित विधायक अमनमणि त्रिपाठी का व्यापार मंडल सुनौली ने किया भव्य स्वागत——

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क/ महराजगंज

 अपने पिता के अधुरे सपनों को साकार करूँगा। आपके आर्शिवाद से इस क्षेत्र में समग्र विकास होगा । अधूरे कार्य पुरे होंगे आप के विश्वास पर खरा उतरेगे । 

उक्त बातें नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा। 

गुरुवार को सोनौली कस्बे के राम जानकी मन्दिर परिसर में आयोजित नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अमन मणि त्रिपाठी का प्रथम नगर आगमन पर उद्योग व्यापार मण्डल सोनौली ने भव्य स्वागत किया । विधायक अमन मणि त्रिपाठी का स्वागत करते हुए नौतनवा कस्बे के पूर्व चेयर मैन गुड्डु खान ने कहा कि पूर्व विधायक इस क्षेत्र के लोगो को केवल बरगलाने का कार्य किया । पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी हमेशा विकास के रास्ते पर चलते हुए विकास की गंगा बाहया है । इनके प्यार बदौलत दो बार चेयरमैन रहा नौतनवा आज चमक रहा है ।

ग्राम प्रधान धौरहरा सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अथक प्रयास से सोनौली नगर पालिका हो गया है । बिधायक के नेतृत्व में सोनौली नगर में विकास की गंगा बहेगी ।

उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष सोनौली विजय रौनियार ने फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। उनके सम्मान को बचाने के लिए विकास करना होगा। जो आपकी जिम्मदारी है । अगला चुनाव आप को अपने नाम पर लड़ना है । श्री रौनियार ने क्षेत्र की तमाम समस्यों को गिनाते हुए निदान की मांग किया ।

इस क्रम में  पूर्व प्रमुख राम अधार दूबे, बन्टी पाण्डेय, राम सूरत उपाध्याय , विजय रौनियार, रामानन्द रौनियार, अनुराग मणि त्रिपाठी , प्रेम मद्देशिया, अमित त्रिपाठी, आमिर आलम ,पप्पू खाना, जगदीश जैसवाल, सहित तमाम लोगो ने स्वागत किया ।

इसी क्रम मे सोनौली के कुनसेरवा बाईपास पर पप्पू खान ने अमन का भब्य स्वागत किया ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे