देखे एक नजर मे — हिरोइन बनने के लिए क्या नही झेला इन एक्ट्रेसो ने —–
देखे एक नजर मे –Indonepalnews. com.in
हिरोइन बनने के लिए क्या नही झेला इन एक्ट्रेसो ने —–
डायरेक्टर करते थे ‘वैसी’ डिमांड —-
मशहूर टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की पहले वाली अंगूरी भाभी के किरदार से चर्चित हुई एक्ट्रेस शिल्पा शिंदें ने इसके प्रोड्यूसर संयज कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप दर्ज कराया है। शिल्पा शिंदे ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि सीरियल की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली उनसे छेड़छाड़ करते थे।
लेकिन आरोपी बेनिफर ने इसपर कोई भी कमेंट करने से ये कहकर इनकार कर दिया है कि वो शिल्पा को और ज्यादा पब्लिसिटी नहीं देना चाहतीं। बेनिफर ने कहा कि हम इस मामले का जवाब कानूनी तरीके से देंगे।
शिल्पा का कहना है कि संजय उन्हें गलत तरीके से छूते थे और कॉम्प्रोमाइज के लिए कहते थे।
इससे पहले शिल्पा शिंदे पर बेनिफर ने बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये का दावा ठोंका था।
वो मेरे स्तन छूता था और मुझसे सेक्स की डिमांड करता था – अंगूरी भाभी, शिल्पा शिंदे वैसे बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। अब शिल्पा ने ये बातें की हैं तो चलिए नज़र डालते हैं टीवी एक्ट्रेस के उन बयानों पर जो बताएंगी कि कास्टिंग काउच जैसे मसले पर वो क्या सोचती हैं..
परिधि शर्मा ‘जोधा अकबर’ टीवी सीरियल की एक्ट्रेस परिधि शर्मा भी शो के डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। परिधि ने कहा था कि शो के डायरेक्टर संतराम वर्मा ने शूटिंग के दौरान उनका यौन शोषण किया था।
सुरवीन चावला
बॉलीवुड में अपनी बोल्ड अदाओं से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला के मुताबिक उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उनके मुताबिक उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इससे लड़ना पड़ा था।
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा भी कास्टिंग काउच का शिकार होते होते लगभग बची हैं।





