प्रत्याशी बृजेश मणि ने जयप्रकाश नगर में लिया घर-घर आशीर्वाद

नौतनवा: जयप्रकाश नगर मोहल्ले में जन संपर्क करते हुए बृजेश त्रिपाठी।

प्रत्याशी बृजेश मणि ने जयप्रकाश नगर में लिया घर-घर आशीर्वाद
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका से चेयरमैन पद के निर्दल प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा जनसंपर्क के आज चौथे दिन भी वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर मोहल्ले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंनने वार्ड की समस्याओं को भी जाना और कहां की आपका आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान
वार्ड के तमाम लोगों से मिले और अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए आशीर्वाद लिया।
बता दे कि सुबह 7:00 बजे बृजेश मणि त्रिपाठी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ वाडो का भ्रमण कर रहे हैं। आज चौथे दिन भी उन्होंने जयप्रकाश नगर वार्ड के एक घर जाकर बड़ों से आशीर्वाद लिया हैं। सभी ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अपना समर्थन देने का वादा किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।